Posted On : - January 19, 2026
Indore Real Estate News: अगर आप इंदौर में जमीन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये रिपोर्ट आपकी मदद करेगी. जानें इंदौर के उन हिस्सों के बारे में जो कुछ ही सालों में आपको बड़ा मुनाफा दे सकते हैं. ये इलाके बड़ी तेजी से विकसित हो रहे हैं और अभी यहां जमीन सस्ती है.
इंदौर तेजी से विकास कर रहा है. सफाई से लेकर स्वच्छ वायु में नंबर वन होने के साथ ही यह देश का सबसे प्रगतिशील शहर भी है. इन्हीं वजहों से इंदौर निवेशकों के लिए एक बेहतरीन जगह भी बन चुका है. रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी में भी लोगों का रुझान देखने को मिल रहा है. इंदौर के कई ऐसे इलाके हैं, जहां जमीनों के दाम आसमान छू रहे हैं. लेकिन, यहां हम आपको कुछ ऐसे हॉटस्पॉट बताने जा रहे हैं, जिनके दाम आज तो कम हैं, लेकिन आने वाले समय में काफी ज्यादा बढ़ने वाले हैं.
सुपर कॉरिडोर को इंदौर का भविष्य कहा जाता है. यह इलाका तेजी से विस्तार भी कर रहा है. इंफोसिस और टक्स जैसी कंपनियों की वजह से यहां दाम बढ़ रहे हैं. लेकिन, अन्य प्रीमियम जगह से तुलना की जाए तो यहां के रेट कम हैं. प्रॉपर्टी विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में यह जगह सबसे सबसे महत्वपूर्ण होने वाली है. मेट्रो कनेक्टिविटी से लेकर एयरपोर्ट और बड़े अस्पताल तक सब कुछ इस एरिया में आ रहा है. इसके आसपास अगर प्रॉपर्टी खरीदते हैं तो कुछ ही सालों में अच्छा रिटर्न मिल सकता है.
दूसरी सबसे बड़ा राऊ पीथमपुर रोड. इसकी खासियत ये कि यहां से पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया एकदम नजदीक है. यह इंदौर के आउटर में है. इस रोड पर कमर्शियल और रेजिडेंशियल दोनों डिमांड है. पीथमपुर में होने वाले नए इन्वेस्टमेंट और इकोनॉमिक कॉरिडोर का सीधा फायदा इस बेल्ट को मिलेगा. यहां मेट्रो का रूट भी प्लान्ड है, रेजिडेंशियल फ्लैट्स और प्रॉपर्टी की भी यहां काफी डिमांड है. पीथमपुर जाने वाली रोड पर अभी भी सस्ती प्रॉपर्टी मिल सकती है, जैसे-जैसे यहां मार्केट और बेसिक फैसेलिटीज बढ़ेंगी, रेट्स सीधे डबल होने की उम्मीद है.
इंदौर देवास रोड के बीच मांगलिया और तलावली चांदा धीरे धीरे लॉजिस्टिक्स और वेयर हाउसिंग हब बन रहा है. कई बड़ी टाउनशिप और इंडस्ट्रीज इधर आ रही है, विजयनगर इस सिचुएटेड होने के बाद इधर काफी विकास हो रहा है. हालांकि, दूसरे इलाकों के बजाय आपको यहां प्रापर्टी का दाम दूसरी जगह की तुलना में ज्यादा ही मिलेगा, लेकिन यहां निवेश का रिटर्न भी उतना ही मिलने की संभावना है.
सिंहस्थ की वजह से इंदौर-उज्जैन रोड पर प्रॉपर्टी को लेकर बज है. हालांकि, यहां रेट्स काफी कम हैं. वहीं, 8 लेन का एक्सप्रेस-वे बनने से इसकी डिमांड और बढ़ने वाली है. अरबिंदो अस्पताल के आगे का जो हिस्सा है, वहां अभी जमीनें बजट में मिल सकती हैं. आने वाले समय में उज्जैन तक मेट्रो बनाने का भी प्लान है. उसके बाद यहां के रेट्स काफी बढ़ जाएंगे.
IIT और कईं इंजीनियरिंग कॉलेज की वजह से खंडवा रोड पर भी तेजी से विकास होना है. इस वक्त यहां निवेश का सही समय है. क्योंकि आउटर में होने की वजह से यहां रेट्स उतने नहीं हैं. इस रोड को फोर-लेन चौड़ा किया जा रहा है. यहां से आउटर रिंग रोड का भी बड़ा हिस्सा गुजरता है. हजारों स्टूडेंट्स और भंवर कुंआ से नजदीकी के लिहाज से किराए की भी काफी संभावनाएं हैं.
इंदौर के सेंटर प्वाइंट से आउटर में बाईपास के पास कनाडिया और बिचोला मर्दाना गांव की तरफ कई टाउनशिप्स और सोसाइटीज बनने वाली है. सर्विस क्लास और कई बिजनेस मैन्स के लिए यह जगह सबसे उपयुक्त है. इसे शांति और सुकून वाली पॉश सोसायटी वाला इलाका माना जाता है. फिलहाल, यहां रेट्स काफी कम हैं, लेकिन धीरे-धीरे इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है और रेट्स भी तेजी से बढ़ रहे हैं.
Posted On : - 15 May 2017
Posted On : - 24 July 2017
Posted On : - 11 Aug 2013
Posted On : - 02 May 2018
Posted On : - 25 Feb 2014
Posted On : - 24 Feb 2014
Posted On : - 24 Feb 2014
Posted On : - 15 May 2014


